महेवागंज/ फूलबेहड़। फूलबेहड़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों थाना मझगई क्षेत्र के धर्मापुर निवासी अफजल हुसैन और दिलावलपुरवा गांव निवासी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ निघासन, ईसानगर और फूलबेहड़ थाने में चोरी, छिनैती, जालसाजी, धोखाधड़ी और अवैध वसूली के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों लोगों को धमका कर जबरन वसूली करते थे। विरोध करने पर जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे। संवाद