लखीमपुर खीरी। फरधान के गांव पिपरा उद्यान निवासी शिव प्रसाद (48) बुधवार शाम तबीयत खराब होने पर लीलाकुआं चौराहे पर स्थित एक क्लीनिक पर गया था। क्लीनिक पर तैनात चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। कुछ ही देर के बाद शिव प्रसाद की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद