लखीमपुर खीरी। जिले के 613 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाया जा रहा है, ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को सुविधाएं मिल सकें। इन केंद्रों पर स्मार्ट टीवी लगवाने के साथ ही शुद्ध पानी के लिए आरओ की व्यवस्था कराई जाएगी। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया गया है। हरी सब्जियों के लिए पोषण वाटिका स्थापित कराने सहित अन्य सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं।
जिले में 3500 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 613 केंद्रों में व्यवस्थाओं को सुधारकर समक्ष केंद्र नाम दिया जाएगा, ताकि यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को कई आधुनिक सुविधाएं मिल सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि संबंधित केंद्रों पर वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया जा चुका है। टीबी भी केंद्रों को उपलब्ध कराए जा चुके, जिनको स्टॉल कराया जा रहा। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाए जाएंगे। पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी, ताकि वहां पर सब्जियों के पौधे लगाए जाए, जिनका सेवन बच्चे कर सके।
-
अब प्री-स्कूल के बच्चों की भी होगी ई-केवाईसी
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष तक के प्री स्कूल के बच्चों को भी ई-केवाईसी कराया जाएगा। ई-केवाईसी होने के बाद भी इन बच्चों को सरकारी सुविधाएं मिलेगी। जिले में करीब 2.27 लाख प्री-स्कूल के बच्चे हैं, जिनका ई-केवाईसी होना है।