फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाली पेट न खाएं फाइलेरिया की दवा

Mon, 11 Aug 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज स्कूल में कीड़े की दवा खाते विद्यार्थी। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आईडीए अभियान व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज में नगर पालिका अध्यक्षा डॉ. इरा श्रीवास्तव ने फाइलेरिया रोधी औषधियों का सेवन कर किया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। इससे बचाव के लिए फाइलेरिया की दवा प्रत्येक नागरिक को खानी चाहिए। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं व गम्भीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को यह दवा नहीं खानी है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है।
सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता ने उपस्थित बच्चों को फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। नगर पालिका अध्यक्षा डाॅ. इरा श्रीवास्तव ने लोगों से अनुरोध किया कि फाइलेरिया रोधी औषधियों का सेवन जरूर करें। इस दौरान एसीएमओ डाॅ. रवि मोहन गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक, बच्चे, मलेरिया व फाइलेरिया कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बांकेगंज में एक लाख से अधिक बच्चों को खिलाई दवा

बांकेगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अभियान चलाकर एक लाख सात हजार स्कूली बच्चों को अल्बेंडाजॉल दवा खिलाई गई।
बीईओ राकेश कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। इसमें शिक्षकों ने अपनी मौजूदगी में दो 16 साल तक के किशोर, किशोरियों और बच्चों को दवा खिलाई गई। जो बच्चे सोमवार को दवा नहीं खा पाएंगे,उन्हें 14 अगस्त को दवा दी जाएगी। अधीक्षक डाॅ. एके सिंह ने बताया कि टैबलेट किसी को देना नहीं है बल्कि अपने सामने खिलाना है। दवा का मुख्य काम पेट के कीड़े मारना है। अल्बेंडाजॉल की दवा खाने से पेट साफ हो जाता है। इसका दुष्प्रभाव नहीं होता है।

नारंग विद्यालय में भी आयोजन


मैलानी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के प्रथम चरण में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय नारंग सहित अन्य स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना सहायक, अध्यापक विनय शर्मा, शिक्षा मित्र संगीता वर्मा, बेबी आसमां, आशा कार्यकर्ता अशरफी देवी, आंगनबाड़ी सहायिका देवंती देवी, रसोइया नीली उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें