फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर के लिए खोदाई में मिली सुरंग, देखने वालों का लगा तांता

Mon, 22 Sep 2025 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला गोकर्णनाथ में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में परिक्रमा पथ निर्माण के लिए नींव की खोदाई हो रही है। खोदाई में जुटे लोग सोमवार को उस वक्त हैरत में पड़ गए, जब उन्हें जमीन से करीब छह फीट की गहराई में सुरंगनुमा आकृति दिखी।  
विज्ञापन
खोदाई के दौरान दिखी सुरंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में परिक्रमा पथ निर्माण के लिए नींव की खोदाई की गई तो लोग हैरत में पड़ गए। सोमवार को खोदाई के दौरान धरातल से करीब छह फीट गहराई में गोलाकार आकृति में सुरंगनुमा अवशेष मिले हैं। जानकारी होने पर इसे देखने के लिए आसपास के लोग आने जाने लगे। कुछ ही देर में सुरंग मिलने की चर्चा आम जनमानस और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के साथ वायरल होने लगी। 

विज्ञापन


जानकारी करने पर शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि उन्होंने अपने बचपन में देखा है कि तीर्थ कुंड में एक ओर से अल्पिका नहर के माध्यम से जल भरने की व्यवस्था और दूसरी ओर से तीर्थ के गंदे जल निकालने की व्यवस्था थी। हो सकता है कि तीर्थ कुंड में जल भरने के लिए नहर से तीर्थ तक पुराने नाले के अवशेष हों, लेकिन सुरंग होने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस मामले में मंदिर कमेटी अध्यक्ष और अन्य लोगों से भी जानकारी की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Navratri 2025: देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, बरेली से लेकर खीरी तक आस्था का उल्लास; देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें