पसगवां। अजबापुर मिल क्षेत्र के गांव छत्तापुर निवासी ज्योति प्रकाश सिंह ने 2509 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि ग्राम ओसरी निवासी संत कुमार वर्मा 2441.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इनके अलावा लोनी मिल क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर के अनुराग शुक्ला ने 2011 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता किसानों ने अपनी सफलता का श्रेय खेती की वैज्ञानिक विधि और मिल अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि गन्ना खेती विज्ञान, तकनीक और मौसम के अनुसार योजनाबद्ध कृषि का फल है।
डीसीएम श्रीराम समूह के अधिशासी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोशन लाल टामक ने विजेताओं से वार्ता कर कहा यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी के साथ ही समूह द्वारा अधिक उपज प्राप्त करने वाले किसानों के खेतों में फील्ड डे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।