फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से नाम लिखकर भारत रत्न लता मंगेशकर को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते गायत्री परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गायत्री परिवार ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के लोगों ने आचार्य भवन में पुष्प से लता मंगेशकर का नाम लिखकर सामूहिक शांति पाठ कर उनकी आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना की।
अनुराग मौर्या ने बताया कि सोमवार सुबह गायत्री परिवार की शाखा में होने वाले प्रात: कालीन यज्ञ में भी आत्मा शांति के लिए आहुतियां दी जाएंगी। परवरिश म्यूजिक एकेडमी में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सुनील यादव ने कहा लता दीदी का जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। संस्था के संस्थापक प्रतीक श्रीवास्तव, ऋषभ सक्सेना, विशाल रंजन, अरुण त्रिवेदी, अभिषेक कश्यप, शोभित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। महान गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर मिलते ही कस्बा के गायक कलाकारों और संगीत प्रेमियों में शोक छा गया। उनके निधन पर कस्बा के कलाकारों ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राहुल माहेश्वरी, राकेश कुमार, मिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें