फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे खुलेगा ट्रामा सेंटर, मिलेंगी मरीजों को सेवाएं

विज्ञापन
रात में ख्रुला ट्रामा सेंटर।
विज्ञापन
स्टाफ कम होने के कारण अभी छह घंटे ही मिल पा रहा था मरीजों को इलाज
विज्ञापन

ओयल। ट्रामा सेंटर में अब 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा फिर से बहाल कर दी गई है। अब तक सीमित डॉक्टर होने के कारण सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही ट्रामा सेंटर खुल रहा था।
बुधवार के अंक में ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवाएं मात्र छह घंटे प्रकाशित खबर के बाद फिर से वहां 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलने लगी है। छुट्टी पर गए डॉ. यस कुमार ड्यूटी पर लौट आए हैं। इससे क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलने लगेगी। हालांकि एक डॉक्टर और उनके भी बीमार होने से ट्रामा सेंटर सिर्फ छह घंटे ही खुल रहा था। इससे दुर्घटना में, खासकर रात के समय घायल होने वाले मरीजों को दिक्कत होने लगी थी। मगर, अब डॉ. एस कुमार के आ जाने से दोनों 12-12 घंटे ड्यूटी कर मरीजों को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने लगे हैं।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से बाधित हैं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाएं
जिले के जिम्मेदारों ने ट्रामा सेंटर का उद्घाटन तो करवा दिया, लेकिन न तो पर्याप्त संसाधन दिलवा पाए और न ही डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ। इससे ट्रामा सेंटर सिर्फ नाम का ही रह गया। ट्रामा सेंटर में तीन डॉक्टर तैनात हैं, जिसमें से दो लोग अवकाश पर थे। ऐसे में इंचार्ज डॉ. मोहित तिवारी अकेले ड्यूटी कर रहे थे। हालांकि एक डॉक्टर अब छुट्टी से लौट आए हैं, जिससे अब यह 24 घंटे खुलने लगा है।
विज्ञापन

दो डॉक्टर अवकाश पर थे। हम भी अचानक बीमार हो गए। ऐसे में कुछ दिक्कर्तें आइं। मगर, अब डॉ. एस कुमार के आ जाने से 24 घंटे मरीजों को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं।
- डॉ. मोहित तिवारी, प्रभारी ट्रामा सेंटर, ओयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें