फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर पर प्रसव कराने वाली एएनएम निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में दोषी मिलने पर सीएमओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

प्रसव के दौरान प्रसूता की हो गई थी मौत
लखीमपुर खीरी। सीएचसी रमियाबेहड़ में एएनएम ने एक गर्भवती महिला का प्रसव अपने घर पर कराया। प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेकर सीएमओ ने जांच कराई, जिसमें दोषी मिलने पर एएनएम को निलंबित कर दिया गया है।
निघासन क्षेत्र के बजरंग गढ़ फार्म निवासी शिव भगवान यादव 20 मई की रात करीब दस बजे गर्भवती पत्नी बाल कुमारी को डिलीवरी के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ लेकर गए। वहां मौजूद एएनएम राजकुमारी प्रसव के लिए उसे अपने आवास पर लेकर गईं। प्रसव कराने के नाम पर उसके पति शिवभगवान से चार हजार रुपये लेकर घर में ही भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार की सुबह बालकुमारी ने बेटी को जन्म दिया। करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घरवालों ने आरोप लगाया था कि मौत के बाद एएनएम ने सीएचसी से पर्चा बनवाकर महिला अस्पताल के लिए उसे रेफर कर दिया। इस पर घरवाले हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने टीम गठित कर जांच कराई। इसमें दोषी मिलने पर एएनएम राजकुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ सीएचसी के एएनएम ने अपने आवास पर एक गर्भवती महिला का प्रसव कराया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच में इसकी पुष्टि होने पर एएनएम को निलंबित कर दिया गया है।
- डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें