फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर, हादसे का खतरा

Fri, 26 Jun 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर और लटक रहे तार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णनगर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास बिजली निगम की लापरवाही से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्कूल से पहले मोड़ पर बिजली का ट्रांसफाॅर्मर जमीन पर रखा है। इससे जुड़ी हाईटेंशन लाइन के तार भी काफी नीचे तक झुके हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई स्थानों पर तारों का इंसुलेशन उखड़ा हुआ है और खुले जोड़ केवल टेप से ढके हुए हैं। स्कूल की छुट्टी के समय इसी मार्ग से सैकड़ों बच्चे गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि तार इतने नीचे हैं कि अनजाने में कोई बच्चा उनकी चपेट में आ सकता है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने और क्षतिग्रस्त तारों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें