लखीमपुर खीरी। एसपी डॉ.ख्याति गर्ग ने बुधवार देर रात 12 से अधिक दरोगा के तबादले किए। पुलिस लाइन से एसआई अंकुर कुमार को बांकेगंज, एसआई अंबेश्वर दत्त त्रिपाठी को पड़रियातुला, फत्तेपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार को चौकी प्रभारी कवच आउट पोस्ट चंदन चौकी के पद पर भेजा गया है।
पुलिस लाइन से एसआई दिलीप राय को प्रभारी पुलिस चौकी फत्तेपुर, थाना ईसानगर से राजकुमार सरोज को चौकी प्रभारी बेलारपरसुआ, पुलिस लाइन से जितेंद्र कुमार को थाना फूलबेहड़, उमराव को थाना नीमगांव, साइबर सेल से एसआई महिमा पांडेय को थाना मितौली भेजा है। कोतवाली धौरहरा से रुद्र प्रकाश पांडेय को चौकी प्रभारी कफारा, थाना मितौली से ज्ञान प्रकाश मिश्र को चौकी प्रभारी मढ़िया बाजार, पुलिस लाइन से विशाल सिंह को चौकी प्रभारी बेलरायां, थाना खमरिया से प्रदीप कुमार को प्रभारी कवच आउट मरियाघाट, अंकित सिंह को कोतवाली गोला और गोला कोतवाली से युवराज सिंह को कोतवाली धौरहरा उपनिरीक्षक पद पर भेजा है। चौकी प्रभारी ढखेरवा भूपेंद्र सिंह को थाना मितौली व पुलिस लाइन से पुष्कर वर्मा को ढखेरवा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है।