शहर से सटे सलेमपुर स्थित शूटिंग रेंज में रविवार को वार्षिक फायरिंग का
आयोजन किया गया, जिसमें सिपाहियों और दरोगाओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने
भी फायरिंग का अभ्यास किया।
आरआई रामखेलावन गौतम ने बताया कि फायरिंग के
लिए जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों से 70 सिपाही और आठ दरोगाओं को
शूटिंग रेंज में बुलाया गया था। इस दौरान सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र, सीओ
धौरहरा मनोज यादव, सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी दीक्षित और सीओ गोला मधुबन
सिंह के अलावा एएसपी कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने भी अभ्यास किया। इस दौरान तमाम
सिपाही निशाना लगाने में फिसड्डी साबित हुए। विभागीय अधिकारियों के
मुताबिक वार्षिक फायरिंग की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही एसपी को सौंपी जाएगी।