फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा लाइव एशिया पेसिफिक मंथन पुरस्कार के लिए नामित

Sun, 14 Dec 2014 06:04 PM IST
लखीमपुर खीरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा लाइव डिजिटल मैगजीन और दुधवा लाइव रेडियो को एशिया पेसिफिक मंथन पुरस्कार 2014 के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित इंडिया हैविटेट सेंटर में चार दिसंबर को आयोजित एशिया पेसिफिक मंथन पुरस्कार 2014 में कुल 35 देशों ने हिस्सा लिया। श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के तकनीकी संस्थाओं और इन्नोवेटर्स ने अपनी हिस्सेदारी की।
आयोजन के प्रमुख डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन के संस्थापक ओसामा मंजर रहे। दुधवा लाइव ने इंडिया हैविटेट सेंटर नई दिली में प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें वन्य जीवन से संबंधित तस्वीरों और तराई के जंगलों की कहानियों को पेश किया। साथ ही एशिया पेसिफिक देशों से आए प्रतिनिधियों को तराई के जंगलों की जैव विविधिता और पर्यावरण की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

विश्व की वन्य जीवन और पर्यावरण पर पहली हिंदी पत्रिका दुधवा लाइव और दुधवा लाइव वेब रेडियो को दुनिया भर से आए तमाम तकनीकी विशेषज्ञों और आगंतुकों की सराहना मिली।
विज्ञापन

तराई के जंगलों पर केंद्रित दुधवा लाइव की  प्रदर्शनी दुधवा लाइव के संस्थापक और संपादक कृष्ण कुमार मिश्र ने आयोजित की। इसमें हिमांशु तिवारी, सुशांत झा, मंगेश त्रिवेदी, और सतपाल सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें