रेलवे प्रशासन ने घने कोहरे का हवाला देते हुए तीन ट्रेनों का निरस्तीकरण
अब 16 दिसंबर तक बढ़ा दिया है, वहीं सेंक्च्युरी एक्सप्रेस और मैलानी-गोंडा
पैसेंजर का संचालन शुरू कर दिया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार
श्रीवास्तव ने बताया कि 15319/15320 सेंक्चुरी एक्सप्रेस का संचालन पलिया
से ऐशबाग के बीच शुरू कर दिया गया है। इसका संचालन मैलानी से पलियाकलां के
बीच बंद था। 52260/52253 मैलानी-गोंडा-मैलानी का संचालन शुरू हो गया है।
52239/52240 तिकुनियां-ऐशबाग-तिकुनियां का संचालन पहले मैलानी से तिकुनियां
के बीच बंद था, अब इसका संचालन तिकुनियां से ऐशबाग के बीच पूरी तरह से बंद
कर दिया गया है। 52224/52225 पीलीभीत-लखीमपुर-पीलीभीत ट्रेन
मैलानी-लखीमपुर के बीच निरस्त रहेगी। 52243/52244 इज्जतनगर-ऐशबाग-इज्जतनगर
ट्रेन मैलानी-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी। यह व्यवस्था फिलहाल 16 दिसंबर तक
के लिए की गई है।