फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रवर्तक दलों ने कसा शिकंजा, किए चालान

विज्ञापन
मैजिक पर रेफ्लेक्टर टेप लगाते परिवहन विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर रविवार को विभिन्न मार्गों पर प्रवर्तन दलों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। माल यानों की ओवरलोडिंग, सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए वाहनों एवं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की चेकिंग की कार्रवाई करते हुए 12 माल यानों एवं सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 21 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही 117 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने वाहन चालकों को वाहन पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सावधानी के साथ यदि यातायात नियमों का पालन किया जाए, तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित लीफलेट एवं पंपलेट वितरित किए। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी श्रीराम कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें