फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Fri, 15 May 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया तहसील में एसडीएम से वार्ता करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारिक संकट गहराने के विरोध में बनगंवा, संपूर्णानगर, तिकुनिया समेत विभिन्न व्यापार मंडल इकाइयों ने पलिया में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम और विधायक के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री को ज्ञापन भेजकर नेपाल सरकार की नीतियों पर आपत्ति जताई। व्यापारियों का कहना है कि नेपाल सरकार की नई नीतियों के कारण सीमावर्ती बाजारों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि अब सीमा पार से आने वाले नेपाली नागरिक यदि भारत से 100 रुपये से अधिक का घरेलू सामान ले जाते हैं, तो उन पर भारी कर वसूला जा रहा है और कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि इस नीति के चलते सीमावर्ती बाजारों का कारोबार 50 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। बनगंवा, सूड़ा, चंदन चौकी, बसही, खजुरिया, संपूर्णानगर और तिकुनिया (खकरोला) जैसी मंडियों में व्यापारियों की आजीविका पर संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि भारत हमेशा नेपाल को ईंधन, डीजल, पेट्रोल, बिजली, नमक और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति करता रहा है। इसके बावजूद नेपाल सरकार का यह रवैया दोनों देशों के पुराने संबंधों पर प्रतिकूल असर डाल रहा है।
व्यापार मंडल ने मांग की कि भारत सरकार नेपाल सरकार से वार्ता कर 100 रुपये की सीमा समाप्त कराए और पहले की तरह करमुक्त व्यापार व्यवस्था बहाल कराई जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी।
इस दौरान नगर व्यापार मंडल पलिया कंछल गुट के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, जिला महामंत्री अमित महाजन, श्याम आनंद, जसवीर फ्लोरा, युवा अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, श्याम बिहारी गुट के नगर अध्यक्ष अनूप मिश्र, महामंत्री संदीप बंसल, अनिल वर्मा, संपूर्णानगर अध्यक्ष इश्तियाक खान, कुलदीप बरार, मनोज साहनी, तिकुनिया अध्यक्ष दिनेश कुमार कुंछल, आनंद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

बंद रही बनगंवा मंडी

गौरीफंटा। नेपाल सरकार द्वारा 100 रुपये से अधिक के सामान पर भारी सीमा शुल्क वसूले जाने के विरोध में सीमा से सटी बनगंवा मंडी के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। मंडी में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों का कहना है कि कारोबार आधे से भी कम रह गया है। संवाद

पलिया तहसील में एसडीएम से वार्ता करते व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें