फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गन्ना भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर खाई में पलटा, किसान की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 21 Jan 2025 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सुबह गन्ने से भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर सड़क से खाई में पलट गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। दूसरा घायल हुआ है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर गांव पसगवां में मंगलवार सुबह गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति  की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

 
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी नरेश (55) पुत्र सुमेर, गांव बौधीखुर्द निवासी सुधीर कुमार (21) पुत्र विनोद कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल जा रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बजे पसगवां में ईंट भट्ठे के निकट ट्रैक्टर का अगला एक पहिया निकल गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत खाई में पलट गया।

ट्रैक्टर सवार नरेश और सुधीर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए। गन्ना हटाकर ट्रॉली के नीचे दबे दोनों लोगों को निकाल कर सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुधीर कुमार को शाहजहांपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें