फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभागों के लोगों ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
पलिया में लोगों को मतदान निमंत्रण पत्र देते एसडीएम। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। डीएम के निर्देश पर पलिया तहसील के सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने स्टाफ के साथ पूरे शहर में मतदान निमंत्रण पत्र का वितरण करने के साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। सभी दुकानों व राहगीरों को रोक-रोककर मतदान निमंत्रण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम डॉ. अमेरश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीईओ संजय कुमार आदि ने अपने-अपने विभागों के स्टाफ के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
रैली की शुरूआत तहसील से हुई। रैली माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, बाईपास रोड, दुधवा रोड, नगर पालिका रोड होते हुए वापस तहसील में आकर समाप्त हुई। रास्ते में दुकानों और राहगीरों के पास रूक-रूककर अधिकारियों ने मतदान निमंत्रण पत्र का वितरण किया। साथ ही 23 फरवरी को मतदान जरूर करने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों के साथ सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें