फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दीपावली पर बढ़ी ट्रैफिक रफ्तार से टोल प्लाजा की हुई खूब कमाई

Tue, 21 Oct 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। दीपावली के दौरान मैगलगंज स्थित टोल प्लाजा की आमदनी में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। दीपावली के एक दिन पहले इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही, जिससे टोल कंपनी को अच्छा-खासा लाभ हुआ है।
विज्ञापन

दीपावली की छुट्टियों के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ गया था। लगातार पांच दिनों तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और कारों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही थी।
यह टोल प्लाजा एसकेएम कंपनी द्वारा संचालित है। टोल मैनेजर रामू सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में इस टोल से लगभग 8,000 वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं, लेकिन दीपावली पर्व के दौरान यह आंकड़ा 10,000 के पार चला गया। इस वजह से कंपनी को उल्लेखनीय लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें