मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में वन विभाग के बैरियर से करीब एक किलोमीटर तक सड़क के किनारे कहीं भी पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे हाईवे किनारे मकानों में रहने वाले लोगों के सामने पानी का संकट बना हुआ है।
जल निगम ने पाइप लाइनें तो डाली हैं, लेकिन तमाम लोग अब तक शुद्ध पानी से वंचित हैं। लोगों ने पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यही हाल बैरियर के आगे गोला मार्ग का है। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इसमें पुवायां मार्ग और गोला मार्ग पर पानी की लाइन नहीं पड़ी हैं। नगर पालिका का दावा है कि रोज एक लाख अधिक लीटर की पानी की आपूर्ति की जा रही है।
हाईवे के किनारे पाइप लाइन पड़ी है। उसमें पानी नहीं आ रहा है। अपने घर में हैंडपंप लगाकर काम चला रहे हैं।
काशीराज
हम लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर पालिका के स्टेट हाईवे के किनारे हैंडपंप भी नहीं लगे हैं। प्रमुख स्थानों पर हैंड पंप लगने चाहिए।
विकास श्रीवास्तव
वर्जन
जल निगम ने पाइप लाइन बिछाई है। इस संबंध में वही बात सकते हैं। जल निगम के जेई से बात कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
-जेपी मौर्य, ईओ, नगर पालिका
काशीराज