फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव प्रतिमा के खिलाफ दायर वाद की सुनवाई आज

Sun, 27 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ खीरी।
विज्ञापन
श‌िव पार्वती व‌िवाह
विज्ञापन

विज्ञापन
51 फुुट की प्रतिमा लगाने के खिलाफ हाईकोर्ट में दर्ज है केस
नगर की तीर्थ में भगवान शिव की 51 फुुट की प्रतिमा लगाने के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में 28 मार्च को सुनवाई होगी। मालूम हो कि हाईकोर्ट में दायर वाद में शिव सेवार्थ समिति पर आरोप है कि बिना परमीशन गोला के तीर्थ में शिव प्रतिमा लगाने के लिए निर्माण शुरू करा दिया है। इससे तीर्थ का स्वरूप बदल जाने और मूर्ति लगने पर धन कमाने की मंशा का भी आरोप है। हालांकि समिति अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है। अधिवक्ता शशांक सिंह ने बताया कि बिना परमीशन पवित्र तीर्थ में शुरू हुए निर्माण पर कोर्ट के आदेश बाद जो भी निर्णय होगा, उससे कभी किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं रह जाएगी।

व्यापार मंडल लगवाएगा प्रतिमा
गोला गोकर्णनाथ। व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश गुप्ता के आवास पर गुरुशरण सिंह भाटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शिव प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सत्यप्रकाश अग्रवाल, भुवनेश त्यागी, अवधेश जायसवाल, ओपी गुप्ता, आत्मप्रकाश गुप्ता, राजेश आनंद मिन्नी, रचना श्रीवास्तव, रेखा मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति स्थापना में है हर किसी का प्रयास
विधायक विनय तिवारी ने कहा है कि पावन तीर्थ में भगवान शंकर की मूर्ति की स्थापना का प्रयास नगर के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं तथा कई दलों के राजनेताओं द्वारा किया जा रहा है। शिव सेवार्थ समिति और नगर के प्रबुद्घ वर्ग के सहयोग से यह प्रयास धरातल पर आया। सभी के समर्थन से मूर्ति के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, लेकिन इसका विरोध किया गया, जो दुखद एवं निंदनीय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें