फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुइफोरवानाथ शिवलिंग का भव्य शृंगार

Sun, 27 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
श‌िव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजत और पुष्प शृंगार से सजे शिव के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

भजन संध्या में भव्य धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोहा, युवाओं ने की पतंगबाजी
शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ शिव मंदिर में श्री शिव सोसायटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिव्य शिवलिंग का चांदी और फूलों से भव्य शृंगार किया गया। हजारों लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। शाम को यहां भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें प्रस्तुत की गई देवी देवताओं की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। 
प्राचीन भुइफोरवानाथ शिव मंदिर में परंपरागत रूप से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। शहर भर से आए लोगों ने भगवान शिव के दर्शन करने के बाद एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर और आपस में गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक करने के बाद प्राचीन शिवलिंग का चांदी और फूलों से शृंगार किया गया। भगवान के इस भव्य रूप का दर्शन करने को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन

शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भगवान शिव और देवी का गुणगान करते हुए भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने शिव तांडव, श्री राधा-कृष्ण नृत्य आदि मनमोहक झांकियां पेश कर लोगों का मन मोह लिया। होली मिलन के दौरान लोगों ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। 
कार्यक्रम के दौरान राजकुमार त्रिवेदी, शिव कांत मिश्र, महंत रामकली गोस्वामी, रक्षा राम पाठक, मुन्ना गिरि, अजय शुक्ला, संजय गोस्वामी, कैलाश बाबा, राजेंद्र गुप्ता, अंजना पांडे, अन्नू तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

ओयल। हैहय वंशीय कसेरा, ठठेरा ताम्रकर समाज का होली मिलन समारोह ओयल दुर्गे शिशु विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाल वर्मा और विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार कसेरा रहे। इस मौके पर कृष्ण कुमार कसेरा ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है। कहा, समाज के लोग अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। जब समाज के लोग शिक्षित होंगे तभी उन्नति संभव है। सुनील कसेरा ने सभी को गुलाल लगाकर सम्मानित किया। कन्हैया लाल, प्रेम प्रकाश ने कविताओं से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुनील कसेरा ने सुरेंद्र पाल वर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विक्रम सिंह, राधेश्याम, अमर जीत, विनोद लाला, प्रतीक कुमार, आशीष कुमार सिंह, राम सिंह, अंजली कसेरा, तृप्ति कसेरा, जयंत सिंह, राघव, आयुष कुमार पुरस्कृत किए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें