फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यात्री शेड से कहीं टिन नदारद तो कहीं से बेंच

Tue, 27 May 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रामापुर के आगे सड़क किनारे जर्जर अवस्था यात्री शेड। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए शहर से लेकर हाईवे पर यात्री टिन शेड का निर्माण कराया गया है, लेकिन अनदेखी में अधिकांश यात्री शेड की स्थिति दयनीय हो गई है। कहीं टिन शेड गायब है तो कहीं बेंच टूट गई है। यात्री शेड पर बैठना तो दूर वहां पर खड़ा होना भी मुश्किल है। वहां पर सिर्फ ढांचा बचा है।
विज्ञापन

जनपद के लगभग सभी विधानसभा में विधायक निधि से यात्री शेडों का निर्माण कराया गया था। एक शेड के निर्माण पर चार से पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। शेड बनाने के पीछे मकसद था कि सवारी वाहनों के आने तक लोग वहां पर बैठकर इंतजार कर सके। दुर्भाग्य से अधिकांश यात्री शेड खराब हो चुके हैं। किसी की छत उड़ गई है तो किसी की बेंच ही गायब है।
एक बार निर्माण कराने के बाद उसकी ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से मौजूदा हाल में यात्री शेड सिर्फ ढांचा बनकर रह गए हैं। शहर के रामापुर पुलिस चौकी के पास बना यात्री शेड पूरी तरह उजड़ चु़का है, यही हाल बेड़नपुर गुरुद्वारा के यात्री शेड का है।
विज्ञापन




-देखरेेख के अभाव में हाल हुआ बेहाल-
बरबर। बस अड्डे पर बना यात्री प्रतीक्षालय वर्ष 2010 में पूर्व चेयरपर्सन स्वर्गीय शाजिया ने बनवाया था, जिसकी अब स्थिति काफी खराब है। वर्षों से सफ़ाई नहीं की गई है। इसी वजह से अब इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। संवाद

मैगलगंज। औरंगाबाद कस्बे में स्थित यात्री प्रतीक्षालय अपनी स्थिति पर आंसू बहा रहा है। लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है। इस यात्री प्रतीक्षालय को जितिन प्रसाद ने बनवाया था, लेकिन अनदेखी में इसका हाल भी बेहाल है।


विधायक निधि से बनाए गए यात्री टिन शेड संबंधित ग्राम पंचायतों को हैंडओवर हो चुके हैं। ऐसे में अब इनकी देखरेख और मरम्मत का काम संबंधित ग्राम पंचायत का है। -सोभनाथ चौरसिया, परियोजना निदेशक, डीआरडीए

रामापुर के आगे सड़क किनारे जर्जर अवस्था यात्री शेड। संवाद

रामापुर के आगे सड़क किनारे जर्जर अवस्था यात्री शेड। संवाद

रामापुर के आगे सड़क किनारे जर्जर अवस्था यात्री शेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें