फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक तीन मोबाइल मिले, सिर्फ एक की आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में अब तक कुल तीन मोबाइल जांच टीम को मिले हैं, जिसमें सिर्फ एक की ही फोरेंसिक रिपोर्ट आई है। जबकि, दो अन्य मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

तिकुनिया कांड में सबसे पहला मोबाइल सबसे पहले गिरफ्तार हुए आशीष पांडेय का मिला था। आशीष पांडेय का मोबाइल हिंसा वाले दिन ही घटनास्थल से बरामद किया गया था। लेकिन 45 दिन बाद अभी तक उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बाद जांच टीम ने पूछताछ के दौरान नौ अक्तूबर को आशीष मिश्र का मोबाइल जब्त किया था, जिसकी फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। वहीं, मृत ड्राइवर हरिओम का मोबाइल दो दिन पहले ही बरामद किया गया था, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। इस मोबाइल की भी फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें