फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हत्या बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही थानाक्षेत्र के सिंगहा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई रंजिश में हमलावरों ने बुजुर्ग महिला विद्यावती (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दिलबाग पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गांव सिंगहा निवासी अवधराम ने बताया कि वह रविवार रात घर के बाहर पड़े छप्पर में सो रहे थे। पत्नी विद्यावती घर के अंदर सोई थी। बेटा बलराम अपनी पत्नी के साथ कच्चे घर के पास बने आवास में सोया था। रात करीब तीन बजे नौरंगाबाद निवासी दिलबाग सिंह उर्फ बग्गा घर में घुस गया। उसने मिट्टी के दीवार वाले कमरे में सो रही विद्यावती को जगाया और तमंचा दिखाते हुए बलराम के कमरे का गेट खुलवाने के लिए कहा। न मानने पर उसने लगातार दो फायर कर गोली मार दी। गोली विद्यावती के पेट और कंधे पर लगी। उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी तमंचा घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अवधराम की तहरीर पर दिलबाग के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
32 बीघा भूमि का 10 साल से चल रहा विवाद
मृतका के पति अवधराम ने बताया कि उसकी 32 बीघा भूमि का विवाद नौरंगाबाद निवासी दिलबाग सिंह उर्फ बग्गा से चल रहा है। आरोप है कि उसने जबरन उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। भूमि की देखरेख गांव के ही दो लोग आदि कर रहे हैं। न्यायालय में मुकदमा विद्यावती के पक्ष में होने के कारण उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, करीबी पर शक
सिंगाही एसओ राजकुमार का कहना है कि घटना के वक्त पड़ोस में अवधराम लेटा था। जब गोली चलने की आवाज आई, उस समय किसी को सुनाई नहीं पड़ा। सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी गई। इस बात की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी द्वारा घटना स्थल पर तमंचा छोड़कर जाना संबंधी कई घटनाएं शक के दायरे में ला रही है। एसओ ने बताया कि इस बात की भी जांच चल रही है कि न्यायालय का अग्रिम आदेश किसके पक्ष में होने वाला था।
दिलबाग पर हो चुकी है हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
अवधराम ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके बेटे बलराम पर दिलबाग पर जान से मारने का प्रयास किया था। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। अवधराम ने करीब एक सप्ताह पहले दिलबाग से परिवार वालों को जान माल का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी। उसने बताया कि यदि इस तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद उसकी पत्नी की जान बच जाती।
मामले में दिलबाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या की पूरी तहकीकात कराई जा रही है। मामला संदिग्ध है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

- एसके जायसवाल, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें