लखीमपुर खीरी में मझगईं के चौखड़ा फार्म में अपने घर पर लेटा घायल प्रभप्रीत सिंह।
- फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। तिकुनिया बवाल में मारे गए मृतक लवप्रीत सिंह के साथ घायल प्रभप्रीत का परिजन अब जिला अस्पताल में इलाज कराएंगे। प्रशासन की अनदेखी से परिजन में रोष व्याप्त है।
चौखड़ा फार्म निवासी प्रीत सिंह अपने दोस्त लवप्रीत सिंह के साथ तिकुनिया घटना वाले दिन विरोध करने पहुंचा था। यहां से वह दोपहर एक बजे निकले थे और दो बजे तिकुनिया पहुंचे थे। डिप्टी सीएम के न आने से किसानों के साथ दोनों वापस घर लौट रहे थे। इस बीच आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया था, जिसमें लवप्रीत की मौत हो गई थी, जबकि प्रभप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल प्रभप्रीत को उसके बहनोई इलाज के लिए लखीमपुर में प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए थे, जहां रुपये के अभाव में भर्ती कराने के बजाय केवल प्राथमिकी दिलवाकर घर ले गए थे।
पिता सरवन सिंह उर्फ बिल्लू का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अब तक उसके घायल बेटे की कोई मदद नहीं की गई है और न ही कहीं इलाज कराया गया है। इलाज के लिए उसे सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराएंगे।