फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा : क्रॉस केस मामले में सुनवाई 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में मंगलवार को भी सुनवाई आगे नहीं बढ़ पाई। चारों आरोपियों की ओर से दी गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ दो आरोपियों पर राज्य सरकार की ओर से आपत्ति नहीं तैयार की जा सकी। राज्य सरकार की ओर से की गई समय बढ़ाने की अर्जी पर अदालत ने 18 जुलाई को अगली सुनवाई नियत की है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में आरोपी विचित्र सिंह, गुरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने एसआईटी की चार्जशीट पर सवालिया निशान उठाते हुए डिस्चार्ज एप्लीकेशन दे रखी है। अभियुक्तों की ओर से निरंतर यह दलील दी जा रही है कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं, जिसके आधार पर मुकदमा चलाया जा सके। वहीं, 18 से 20 पेज की एप्लीकेशन के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से आपत्ति तैयार की गई। मलजीत सिंह और गुरुप्रीत सिंह की डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ आपत्ति राज्य सरकार की तरफ से दाखिल की गई। लेकिन, विचित्र सिंह और गुरविंदर सिंह की ओर से पेश की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ आपत्ति तैयार नहीं हो सकी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शिवगोविंद राठौर की अर्जी पर जिला जज मुकेश मिश्र ने अगली सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें