सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें पहले ही सुरक्षा मिल गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराते हुए उच्चाधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व एक अन्य गवाह हरदीप सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद हरदीप सिंह को भी सुरक्षा मुहैया करा दी गई थी। इसके बाद अब लखीमपुर खीरी घटना के तीसरे गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को भी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा दी है। लेकिन, अभी हरपाल सिंह को सुरक्षा नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि सीमांत जिला बरेली के कस्बा बहेड़ी निवासी तीन अन्य किसान भी उक्त घटना के चश्मदीद गवाह हैं और घायल भी हुए थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें भी अभी तक कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई है।
तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा है कि हरदीप सिंह के हमलावरों के शस्त्र लाइसेंस पुलिस प्रशासन ने अभी तक निरस्त नहीं किए हैं। यह बात वह सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे। इसको लेकर कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व उच्चाधिकारियों के आदेश पर गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।