फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड : क्रॉस केस की फाइल सीजेएम से जिला अदालत पहुंची

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा में क्रॉस केस की फाइल बृहस्पतिवार को जिला अदालत भेज दी गई। बृहस्पतिवार को सीजेएम चिंताराम ने मामले में जेल में बंद आरोपियों को केस के संबंध में जरूरी नकल की फाइल सुपुर्दगी का आदेश देते हुए 15 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में एसआईटी ने लंबी जांच के बाद तीन आरोपियों गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और कमलजीत सिंह के खिलाफ हत्या व चौथे आरोपी विचित्र सिंह के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी की चार्जशीट दाखिल की थी। एसआईटी ने पहले तो सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन अंतिम समय में चार्जशीट दाखिल करते हुए केवल चार आरोपियों पर ही संलिप्तता पाई थी। तीन आरोपियों को रिहाई मिल गई थी। बृहस्पतिवार को सीजेएम चिंताराम ने मामले में क्रॉस केस की फाइल जिला अदालत की सुपुर्दगी के आदेश देते हुए पत्रावली में 15 फरवरी की तारीख लगाते हुए क्रास केस के सभी चारों आरोपियों को जिला जिला जज अदालत में आरोपियों व दस्तावेजों के साथ 15 फरवरी को पेश होने के आदेश दिये हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें