फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुधवा में बाघिन ने किया चीतल का शिकार, जबड़े में दबोच मार्ग पर पहुंची तो सैलानी रह गए दंग

Sun, 17 May 2026 05:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में शनिवार को सफारी पर निकले सैलानियों के लिए यह सफर जिंदगी भर न भूलने वाला रोमांच बन गया। जंगल में कदम रखते ही सैलानियों को ऐसा नजारा दिखा, जिससे उनके रोंगटे खड़े हो गए। एक बाघिन चीतल को जबड़े में दबाकर ले जाती दिखी। 
विज्ञापन
सैलानियों के सामने जबड़े में चीतल दबाकर निकली बाघिन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में शनिवार को सफारी पर निकले सैलानियों को दुर्लभ नजारा दिखा। सैलानियों के सामने बाघिन ने एक चीतल का शिकार किया और उसे जबड़े में दबोच ले गई। सैलानियों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। 

विज्ञापन




शनिवार को सुबह की पहली पाली में दिल्ली से आए सैलानी जिप्सी से जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। पार्क के अंदर करीब पांच किलोमीटर गहरे जंगल में अचानक बाघिन मुख्य रास्ते पर चहलकदमी करती दिखी। कुछ ही मिनटों बाद बाघिन दोबारा जंगल से निकली, लेकिन इस बार उसके जबड़ों में एक चीतल दबा हुआ था। बाघिन अपने शिकार को मुंह में दबाकर शांत कदमों से सड़क पार कर घने जंगलों में चली गई। 
विज्ञापन


सैलानियों ने बनाया वीडियो 
जिप्सी में सवार सैलानियों ने बिना वक्त गंवाए इस दुर्लभ और हैरतअंगेज नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह दृश्य उनके लिए अविस्मरणीय बन गया। इसी दिन गुरुग्राम से आए एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को दूसरे हिस्से में एक भालू बेहद करीब से चहलकदमी करता दिखाई दिया। घने जंगलों के बीच भालू का इस तरह खुलेआम घूमना दुर्लभ माना जाता है। फोटोग्राफर ने भी तुरंत इस पल का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता
शांत माहौल और अनुकूल मौसम के कारण इन दिनों दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है। पार्क प्रशासन के अनुसार, मुख्य रास्तों पर जानवरों का दिखना अब अधिक सामान्य हो गया है। यह पर्यटकों के लिए एक सुखद अनुभव है। वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना हमेशा खास होता है। ऐसे अवसर पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बाघिन के शिकार और भालू के दीदार के ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए हैं। वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों द्वारा इन वीडियो को खूब पसंद और साझा किया जा रहा है। एक ही सुबह में ऐसे दुर्लभ दृश्यों ने दुधवा पहुंचे पर्यटकों का दिन बना दिया। ये वीडियो दुधवा की समृद्ध वन्यजीव विविधता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें