बांकेगंज। दुधवा में इस साल पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों को बाघ के जमकर दीदार हो रहे हैं। बुधवार को सुबह की पाली में जंगल सफारी कर रहे सैलानियों को कोहरे के बीच चहलकदमी करते बाघ के दीदार हुए। यह खूबसूरत नजारा देख कर सैलानी गदगद हो उठे।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा ने बताया कि दुधवा में देश-विदेश से जंगल भ्रमण करने पहुंच रहे सैलानियों की पहली पसंद बाघ ही बना हुआ है। यहां कई ऐसे रास्ते हैं, जिनपर बाघ चहलकदमी करते हुए देखे जा सकते हैं। यहीं नहीं दुधवा टाइगर रिजर्व प्राकृतिक सौंदर्य से जितना समृद्ध है इससे ज्यादा जैवविविधता के लिहाज से मालामाल है।
.......