ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी हैदराबाद अजीत कुमार, रेंजर नरेश पाल सिंह, फारेस्टर जगदीश वर्मा रोहित श्रीवास्तव, नेत्रपाल तोमर आदि वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने बाघ के हमले में राजेश की मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि राजेश पर हमला बाघ या तेंदुआ ने किया है, इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों की टीम निगरानी में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि देकर अगली कार्रवाई की जाएगी।