Tiger killed the old man who went to cut grass
धनगढ़ी-नेपाल। सीमा से लगे चितचन राष्ट्रीय पार्क में शनिवार सुबह घास काटने गए एक नेपाली बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। बाघ के हमले में बुजुर्ग की हुई मौत से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। वनकर्मियों ने भी लोगों से जंगल में न जाने की हिदायत दी है।
नेपाल के पूर्वी चितवन राष्ट्रीय पार्क के सूचना अधिकारी नरहरी अधिकारी ने बताया कि पार्क के खैरहनी नगर पालिका वार्ड 12 के कुमरोज सामुदायिक वन में शनिवार सुबह 65 वर्षीय रामप्रसाद धमला घास काटने गए थे। जहां पर घात लगाए बैठे बाघ ने उनपर हमला कर दिया और जंगल में खींच ले गया।
काफी देर तक बुजुर्ग के घर न पहुंचने पर लोगों ने तलाश शुरू की तो अधखाया शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोगों से जंगल में न जाने की बात कही है। संवाद