फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में लखनऊ और महिला वर्ग में खीरी के तीरंदाज अव्वल

विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसपी संजीव सुमन। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय नौवीं अंतर्जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022 का शुक्रवार को समापन हो गया। एसपी संजीव सुमन ने विजेताओं को शील्ड, मेडल, प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार वितरित किए। वर्ग में लखनऊ कमिश्नरेट और महिला वर्ग में खीरी के तीरंदाज ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 30 मीटर प्रतिस्पर्धा में खीरी के आरक्षी हिमांशु यादव 115 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। लखनऊ कमिश्नरेट के आरक्षी राहुल 83 अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं लखनऊ कमिश्नरेट के ही आरक्षी पंकज सिंह 73 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में खीरी के आरक्षी हिमांशु यादव 112 अंकों के साथ प्रथम स्थान, लखनऊ कमिश्नरेट के आरक्षी पंकज सिंह 82 अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं लखनऊ कमिश्नरेट के आरक्षी राहुल ने 78 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की ओवरऑल चैंपियन टीम के रूप में 431 अंकों के साथ लखनऊ कमिश्नरेट को प्रथम स्थान और जनपद खीरी को 379 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य भेदक (ओवरऑल) के रूप में 237 अंक प्राप्त कर आरक्षी हिमांशु यादव का चयन हुआ और पुरुष वर्ग की शील्ड विजेता टीम लखनऊ कमिश्नरेट की टीम रही। महिला वर्ग की 30 मीटर प्रतिस्पर्धा में खीरी की महिला आरक्षी संजू पटेल ने 151 अंकों के साथ प्रथम स्थान, आरक्षी शिवानी पुंडीर ने 22 अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं लखनऊ कमिश्नरेट की महिला आरक्षी मीनू यादव ने 15 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में खीरी की महिला आरक्षी संजू पटेल ने 148 अंकों के साथ प्रथम स्थान, शिवानी पुंडीर और रोहिन त्यागी ने 17-17 अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं लखनऊ कमिश्नरेट की आरक्षी मीनू यादव ने 15 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियन प्रतियोगिता में 375 अंकों के साथ जनपद खीरी को प्रथम स्थान और लखनऊ कमिश्नरेट को 55 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य भेदक (ओवरऑल) के रूप में 299 अंक प्राप्त कर संजू पटेल जनपद खीरी का चयन हुआ और महिला वर्ग की शील्ड विजेता भी जनपद खीरी की टीम रही। संपूर्ण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में निरीक्षक गजेन्द्र सिंह और समरजीत सिंह ने योगदान दिया। एसपी ने बताया कि अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता के बाद आगे की जोनल प्रतियोगिता के लिए गठित टीम जनपद लखनऊ रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें