फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जालीदार ट्रैक्टर से की जाएगी बाघ की कांम्बिंग

Wed, 25 Jun 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रत्नापुर गांव घटनास्थल का जायजा लेते एफउी,साथ में डीएफओ बफरजोन। स्रोत : संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। रत्नापुर गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में जालीदार ट्रैक्टर के जरिये बाघ की कांबिंग की जाएगी। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी और डीएफओ बफर जोन बुधवार शाम यहां पहुंचे। उन्होंने उस स्थान को देखा, जहां खेत में घास काटने के दौरान बाघ ने बालक पर हमला किया था।
विज्ञापन

डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजा मोहन और डीएफओ बफरजोन सौरीष सहाय ने मैलानी और गोला रेंज के वन कर्मियों की टीम से बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कहा और उसे पकड़ने के लिए रणनीति बनाई। दोनों रेंजों के रेंजरों को बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही बाघ की लोकेशन और मूवमेंट की सटीक जानकारी के लिए दो जालीदार ट्रैक्टर के जरिये प्रभावित क्षेत्र में लगातार कांबिंग करने की बात कही गई। बाघ मित्रों से जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों को लगातार जागरूक करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

एफडी ने बताया कि बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघ को जल्द ही पकड़ा जाएगा। इसके लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही उसे पकड़ा जाएगा। इस मौके पर हजरतपुर प्रधान हरेंद्र सिंह, किशनपुर सेंक्चुरी वार्डेन धमेंद्र द्विवेदी,रेंजर गोला संजीव तिवारी,मैलानी साजिद हसन,फॉरेस्टर राजाराम तिवारी,हरेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, अजीत,अफजल आदि मौजूद रहे।
...

इलाकों में दहशत



बांकेगंज। बरौंछा नाला क्षेत्र में पिछले दो माह के अधिक समय से सक्रिय बाघ की लगातार आबादी के पास चहलकदमी और हमलों से पूरा इलाका दहल गया है। एक बालक पर हमला कर मारने के बाद बाघ ने रत्नापुर, हजरतपुर और कुकरा में तीन पालतू मवेशियों का भी शिकार किया है। इससे दहशत और बढ़ गई है।
बांकेगंज से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थिति बरौंछा नाला में सक्रिय बाघ दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज तक चहलकदमी कर रहा है। बाघ ने दो दिन पहले कुकरा निवासी एक बालक पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ये बाघ मंगलवार शाम गोला-कुकरा मार्ग पारकर मैलानी रेंज के कुकरा गांव में पहुंचा, जहां वह रात 10 बजे नादिर के घर में बंधी बकरी को मार कर खा गया। फिर रात एक बजे गोला रेंज के रत्नापुर गांव में बलवंत सिंह के घर में घुसकर पालतू कुत्ते को मार कर खा गया। बाघ के हमलों से खौफजदा ग्रामीण वन विभाग से बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

उधर, बाघ के हमले में मारे गए 12 वर्षीय बालक प्रदीप के घर में बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीण, पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया। दोपहर में प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन


वर्जन

बरौंछा नाले में सक्रिय बाघ दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज से लेकर बफरजोन मैलानी रेंज तक हमले कर रहा है। उसे पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं।
- संजय बिश्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें