गोला गोकर्णनाथ। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को कर सम्मानित किया गया।
बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में एसडीएम विनोद गुप्ता, तहसीलदार भीमचंद और नायब तहसीलदार सर्वेश यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी अहमदनगर निवासी सुरेश चंद्र मिश्र और गोला निवासी मायादेवी को बुके भेंटकर शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। सभागार में आपातकाल से संबंधित फिल्में दिखाई गईं। यहां आपातकालीन स्थितियों को सुनकर लोग भावुक हो गए। संवाद
आपातकालीन स्मरण दिवस पर हुई गोष्ठी
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में आपातकाल स्मरण दिवस पर गोष्ठी हुई।प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि विनोद चंद्र मिश्रा ने आपातकाल के दौरान की स्थितियों पर चर्चा की। हिन्दी प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव, जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार और आशीष कुमार पांडे ने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों के मध्य वाद- विवाद, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं कराईं गईं। संवाद
विज्ञापन
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को किया सम्मानित
मोहम्मदी। तहसील सभागार में बुधवार को संविधान हत्या दिवस मनाया गया। यहां लोकतंत्र रक्षक स्वतंत्रता सनानियों को सम्मानित किया गया। यहां विष्णु पाल सिंह, संतराम, रेखा महरोत्रा, चंद्रवती, आलोक कुमार सिंह, राजेश कुमार मधुकर पांडे, विमला देवी और छोटेलाल आदि लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे। संवाद
बिजुआ।
विकास खंड बिजुआ के सभागार में राष्ट्रीय आपातकाल का 50वां दिवस मनाया गया। इसमें आपात काल के दौरान हुए राजनैतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। यहां दो लघु फिल्मों के माध्यम से आपातकाल के अत्याचारों को दिखाया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बिजुआ महावीर सिंह, ब्लॉक का समस्त स्टाफ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजवीर राज, ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा संभ्रांत लोग मौजूद रहे। संवाद
कृषक समाज इंटर कॉलेज की गोष्ठी में शामिल विद्यार्थी और शिक्षक। स्रोत : विद्यालय