फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांवों में बांध लिए पेट की खातिर घुंघरू... सुनाकर बटोरीं तालियां

Sun, 31 May 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
काव्य पाठ करते स्वयं श्रीवास्तव।संवाद
विज्ञापन
निघासन। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ढखेरवा मार्ग स्थित एक पैलेस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री कृति श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

पं. आलोक शुक्ला, मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल, वसीम रामपुरी, शिवकिशोर तिवारी ‘खंजन’, सुनहरी लाल ‘तुरंत’, शरदकांत मिश्र ‘लंकेश’, अंकिता शुक्ला, विशेष शर्मा और प्रशांत पांडे ने काव्य पाठ किया। अंतिम क्रम में गीतकार एवं कवि स्वयं श्रीवास्तव ने ऐसा नहीं कि शख्स वो प्यारा नहीं रहा और पांवों में बांध लिए पेट की खातिर घुंघरू, मन नहीं होता है पर नाचना तो पड़ता है... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्षता राज राजेश्वर सिंह ने की। विधायक शशांक वर्मा, एसडीएम राजीव निगम और कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर भी मौजूद रहे।

काव्य पाठ करते स्वयं श्रीवास्तव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें