फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहर के चाैराहों-तिराहों की इलेक्ट्रॉनिक चौकीदारी बंद

Sun, 31 May 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संकटा देवी चौराहे पर लगा कैमरे का हुक, कैमरा गायब। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों की इलेक्ट्रॉनिक चौकीदारी लगभग बंद हो चुकी है। अपराध नियंत्रण और यातायात निगरानी के लिए करीब लाखों रुपये की लागत से लगाए गए 80 से अधिक सीसी कैमरे अब अधिकांश स्थानों से गायब हैं। हालात यह हैं कि कई चौराहों पर कैमरों की जगह सिर्फ खंभे बचे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा, सौजन्या चौक, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, गुरु गोविंद सिंह चौक, नौरंगाबाद चौराहा, एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा और छाउछ चौराहा समेत करीब 20 प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए थे। अधिकांश चौराहों पर चार-चार कैमरे लगे थे, जो चारों दिशाओं से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखते थे। कुछ स्थानों पर हाई-रिजोल्यूशन कैमरे भी लगाए गए थे।
समय के साथ कैमरे खराब होते गए और फिर अधिकांश स्थानों से गायब हो गए। कई जगह कैमरों के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कुछ खंभों पर आज भी पुलिस लिखा दिखाई देता है, लेकिन कैमरे नहीं हैं। इससे शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों की निगरानी लगभग समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

-
कंट्रोल रूम से होती थी निगरानी
कैमरों की निगरानी के लिए कोतवाली सदर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। यहां से रोडवेज बस स्टेशन, सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा, मिश्राना चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा और सौजन्या चौक समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की लाइव मॉनीटरिंग की जाती थी। इसके लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं। वर्तमान में सीओ कार्यालय में कुछ कैमरे तथा कोतवाली सदर और मिश्राना चौकी में तीन-तीन कैमरे संचालित बताए जा रहे हैं। यानी शहर के सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौराहों की निगरानी व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है।

जवाबदेही तय करने की उठी मांग
सामाजिक संगठनों के एपी सिंह, लता अग्रवाल, कुमकुम गुप्ता, राजवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, देवेश गुप्ता, अधिवक्ता मनीष तिवारी और दिपाली गुप्ता ने कहा कि जब अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर सीसीटीवी नेटवर्क तैयार किया गया था, तो उसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर दोबारा सीसी कैमरे लगवाकर निगरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
-
कैमरे किस मद से लगवाए गए थे व इनकी देखभाल का जिम्मा किसे सौंपा गया था, इस बात का पता कराया जाएगा। इसके साथ ही इन्हें दुरुस्त करने की कार्यवाही भी शुरू की जाएगी।

-डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी

संकटा देवी चौराहे पर लगा कैमरे का हुक, कैमरा गायब। संवाद

संकटा देवी चौराहे पर लगा कैमरे का हुक, कैमरा गायब। संवाद

संकटा देवी चौराहे पर लगा कैमरे का हुक, कैमरा गायब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें