फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः आंधी-बारिश से पारा दस डिग्री धड़ाम, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे।
विज्ञापन
कई जगह पेड़ गिरे तो कई जगह डालें, तार टूटने से दिन भर ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

दिन में छाया रहा अंधेरा, दो घंटे की तेज बारिश में शहर में कई जगह हुआ जलभराव
लखीमपुर खीरी। तेज धूल भरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से पारा लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा। तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट आने से लोगों ने भीषण गर्मी में राहत महसूस की है। बारिश होने के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए तो कई जगह बिजली के तार टूटने से दिन भर बिजली गुल रही।
सोमवार सुबह धूप निकली थी। हालांकि हवा चलने से गर्मी से राहत थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे घने काले बादल छा गए। देखते ही देखते दिन में अंधेरा छा गया। करीब 11:30 बजे अचानक तेज आंधी आई और इसके साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

तेज आंधी से डीसी रोड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई जगह पेड़ और पेड़ों की डालें बिजली लाइन पर गिर र्गइं, जिससे तार टूट गए। क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को दुरुस्त करने में पूरा दिन लग गया। इस बीच पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप रही, इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पिछले दो दिनों के अंदर सोमवार को दूसरी बार आंधी आई है। इससे पहले शनिवार रात को भी तेज आंधी आई थी और हल्की बारिश हुई थी। तब भी तापमान में कुछ गिरावट आई थी। सोमवार को हुई बरसात के बाद तापमान में करीब दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी करीब चार डिग्री कम हुआ है।
आज भी आ सकती है तेज आंधी और बारिश
मौसम विभाग ने पहले ही सोमवार को तेज आंधी और बरसात की चेतावनी देते हुए ऑरेंज एलर्ट जारी किया था। चेतावनी दी थी कि 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी आ सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तेज आंधी और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। यदि मंगलवार को भी तेज बारिश होती है तो तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
आंधी से फल, सब्जी की फसलों को हुई क्षति, गन्ने को फायदा
प्री मानसून बारिश से गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है। अब किसानों को गन्ने की सिंचाई करने की जरूरत नहीं रह गई है, जबकि इस आंधी से आम और केला की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बागों में कच्चे आम झड़ गए हैं। इससे आम के बागवानों को भारी क्षति हुई है, जबकि आंधी में केले के पेड़ों के गिर जाने से केले की खेती करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। उधर, सब्जी की फसलों को आंधी और बारिश से नुकसान पहुंचा है।
पलिया में दोपहर तक बारिश होने से बाजार में रहा सन्नाटा
पलियाकलां। दोपहर तक बारिश होने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। ठंडी हवाओं से भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंड का भी एहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन काले बादलों का डेरा बना रहा। बारिश से निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। तहसील परिसर में भी पानी भर गया। उधर किसानों की गन्ने की फसल में भी बारिश ने सिंचाई का काम किया है।
मझगईं। धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली। वहीं फसलें जलमग्न होने से फसलें लहलहा उठीं। किसानों ने बताया कि महंगा डीजल होने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी सोमवार को बारिश से फसलों की सिंचाई भी हुई है।
आसमान से बरसा नाइट्रोजन, फसलों को मिली संजीवनी
बांकेगंज। घने बादलों के बीच तेज आंधी के बाद सोमवार सवेरे 11 बजे कस्बा समेत क्षेत्र में हुई तेज बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। यह बारिश किसानों के खेतों में खड़ी सूख रही गन्ने की फसल के लिए वरदान बन गई। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि आसमान से पानी नहीं, बल्कि नाइट्रोजन की बरसात हुई है।
विज्ञापन

वहीं बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण केले की फसल खेतों में गिर गई। हालांकि इससे गन्ने और दलहनी फसलों को फायदा हुआ है। तेज हवा के चलने से कहीं खंभों पर पेड़ गिरे तो कहीं तारों पर पेड़ों की डालें गिरने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं ब्लॉक मुख्यालय से सटकर लगे ट्रांसफार्मर और 33 केवीए बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें