फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, शिक्षक के घर में की थी लूटपाट

Thu, 07 Nov 2024 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की थी। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर में मीटर रीडर बनकर घुसे बदमाशों ने नकदी व जेवर लूट लिए। इस घटना में शामिल तीनों बदमाशों को पुलिस व एसओजी की टीम ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है।

विज्ञापन


थाना मोहम्मदी पुलिस व एसओजी की टीम ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर बरह रोड के पास घेराबंदी की। वहां तीन बदमाश मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। उन्होंने फायरिंग करके भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने भी गोली चलाई, जो अभियुक्त जितेंद्र के बाएं पैर में लग गई। 

बरेली में दर्दनाक हादसा: जिला पंचायत सदस्य के बेटे समेत दो की मौत, आठ दिन बाद थी शादी, कार्ड बांटने निकला था
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों जितेंद्र, विनोद व मिराज को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल अभियुक्त जितेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा और दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल व लूट का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन

ये हुई थी घटना 
मोहम्मदी निवासी विनोद कुमार कुशवाहा एक इंटरमीडिएट कालेज में अध्यापक हैं। मंगलवार को जब उनकी पत्नी तृप्ति कुशवाहा घर पर अकेली थीं, तभी बाइक सवार तीन लोग घर पर आए। दरवाजे पर दस्तक देकर उन तीनों ने मीटर रीडिंग लेने की बात कही। जैसे ही तृप्ति ने दरवाजा खोला, उन तीनों ने उनको तमंचे की नोंक पर ले लिया। 

बदमाशों ने तृप्ति को डराया-धमकाया और अंदर लॉकर तक ले गए। जहां पर बदमाशों ने पांच हजार रुपये की नकदी, कान के कुंडल, गले का पैंडिल, अंगूठी, सोने के टॉप्स, चांदी की पायल समेत जेवर लूट लिए और फरार हो गए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने तृप्ति का सिर भी दीवार से लड़ा दिया था। जिससे वह जख्मी हो गई थीं। 

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें