फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में मुख्यमंत्री की  तीन जनसभाएं आज

Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
cm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निघासन, धौरहरा, कस्ता प्रत्याशियों के लिए करेंगे सभाएं
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को जिले में आएंगे। वह निघासन, धौरहरा और कस्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। डीएम-एसपी ने सभा स्थलों का दौरा कर जायजा लिया और हेलीपैड आदि का निरीक्षण कर अधिनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। लखनऊ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से पहले 11.40 मिनट पर सिसैया पहुंचेंगे और सिसैया बाजार में सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी के लिए सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 12.30 बजे निघासन पहुंचेंगे और कस्बे में ही स्थित एक प्लाईवुड मिल के मैदान पर सपा प्रत्याशी केजी पटेल के लिए जनसभा करेंगे। आधा घंटे की जनसभा के बाद उनका हेलीकॉप्टर एक बजे विधानसभा कस्ता के लिए रवाना होगा। वह दोपहर 1.25 बजे मितौली स्थित सत्यम पब्लिक स्कूल मैदान पर सपा प्रत्याशी सुनील लाला के लिए जनसभा को संबोधित करने के बाद दो बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा ने तीनों स्थानों पर सभा स्थल और हैलीपैड का निरीक्षण किया। साथ ही अधिनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें