फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अध्यक्ष व महामंत्री पद पर तीन-तीन नामांकन, चुनाव चिह्न आवंटित

Sat, 13 Sep 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में नामांकन के बाद पत्र दिखाते संभावित प्रत्याशी व मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट संपूर्णानगर के चुनाव की घोषणा होने के बाद शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें अध्यक्ष व महामंत्री पद पर तीन-तीन दावेदारों ने नामांकन कराया है। उन्हें चुनाव चिह्न का वितरण भी कर दिया गया है। साथ ही संभावित प्रत्याशी अब खुलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी व्यापारियों से करने लगे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा व जिला महामंत्री अमित महाजन के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी दिनेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, रईस अहमद, सुमित मदेशिया व संदीप गुप्ता ने चुनावी प्रक्रिया का आगाज कराया। अध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वालों में इश्तियाक अहमद खान, अशोक गुप्ता व रामनिवास मित्तल रहे। महामंत्री पद पर श्याम लाल सोनी, होरीलाल चारो, कुलदीप बरार ने अपना नामांकन कराया है।
जांच में सभी के फार्म वैध पाए गए और उनको चुनाव चिह्न का वितरण भी कर दिया गया। इसमें किसी को कार तो किसी को चश्मा, छाता, घड़ी, दवात कलम, कप प्लेट आदि चुनाव चिह्न मिले हैं। 20 सितंबर को मतदान और इसी दिन मतगणना होगी। चुनाव चिह्न मिलने के बाद सभी ने दुकान-दुकान जाने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से वोट देने की अपील करनी शुरू कर दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा, जिला महामंत्री अमित महाजन, युवा जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष जसपाल सिंह गहोनिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें