फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी से हरदोई के लिए तीन और बसें शुरू

Wed, 29 Jul 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र से हरदोई जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए बसों की संख्या एक से बढ़ाकर चार कर दी गई है। पहले एक बस होने से यात्रियों को घंटों इंतजार या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

मोहम्मदी बस स्टेशन प्रभारी मुख्तार अहमद खान ने बताया कि हरदोई के लिए अब सुबह 8 बजे के अलावा 9:30 बजे, 10 बजे और दोपहर 12 बजे भी बसें उपलब्ध हैं। इससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। कई नए मार्गों का भी सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही वहां के लिए भी बसें संचालित होने लगेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें