फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी से लापता तीन छात्राएं दिल्ली में मिलीं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
छात्राओं की बरामदगी के लिए लगाई गईं थी चार टीमें
विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं छात्राएं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
यूपी के बाहर मिली छात्राओं की लोकेशन, सहेलियों से पूछताछ कर रही पुलिस
मोहम्मदी। बृहस्पतिवार को नगर के एक स्कूल में परीक्षा देने गईं तीन छात्राएं अचानक लापता हो गईं। देर रात परिजन ने पुलिस को सूचना दी तो उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एक छात्रा ने अपने घर पर फोन करके बातचीत की। सर्विलांस की मदद से पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मिली। छात्राओं की बरामदगी के लिए सीओ मोहम्मदी संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें दिल्ली गईं और छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया।
नगर के एक स्कूल की कक्षा सात की एक और कक्षा आठ की दो छात्राएं घर से स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जब शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोगों ने आसपास रिश्तेदारी में उन्हें तलाशा। कोई पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही तलाश शुरू कर दी। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने कॉलेज की एक टीचर को घर से बुलाकर स्कूल के प्रधानाचार्य के सामने कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे को देखा, उसमें भी छात्राओं के स्कूल न आने की पुष्टि हुई। कक्षा आठ की दो छात्राएं एक ही मोहल्ले की है, जबकि कक्षा सात की एक छात्रा दूसरे मोहल्ले की है। इनमें से एक छात्रा अपने परिवार वालों और सहेलियों को लगातार फोन करके बता रही है कि उन्हें खोजने का प्रयास न किया जाए वह अब वापस नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीनों छात्राएं स्कूल नहीं आई थीं, जबकि मिशन शक्ति पहचान की परीक्षा का समय पहली पाली में सुबह दस बजे से 11 बजे तक का था। तीनों छात्राओं के कॉलेज से नाम काटने का नोटिस उनके परिजन को दिया जाएगा।
तीनों लड़कियां दिल्ली की सीलमपुर में बरामद कर ली गई हैं। उनको मोहम्मदी लाया जा रहा है। देर रात तक वह यहां पहुंच जाएंगी।
- विवेक कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें