फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदानगर में कार लूटकर भाग रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज (खीरी)। शारदानगर क्षेत्र में असलहा दिखाकर टैक्सी और नकदी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। घटना में शामिल हलीम अंसारी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

देहरादून (उत्तराखंड) में नेहरू काॅलोनी निवासी टैक्सी चालक जमील अहमद ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्हें लखीमपुर से बुक की गई टैक्सी में कुछ यात्रियों को देहरादून ले जाने के लिए बुलाया गया। शारदानगर क्षेत्र में आकर तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर चालक से टैक्सी, मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद छीनने की कोशिश की।
पुलिस जांच में सामने आया कि लूट में शामिल आरोपी सीतापुर जिले के किशनपुर बिल्हरिया निवासी हलीम और सलीम अंसारी तथा सदर कोतवाली रामापुर नई बस्ती निवासी साहिबे आलम थे। शारदानगर थाने पहुंचने पर चालक की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने चकई पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी की। आरोपियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की।
विज्ञापन

मुठभेड़ में हलीम अंसारी घायल हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लूटी हुई टैक्सी, नकदी, मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में लूट की वारदात कबूल की। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और पूछताछ के दौरान अन्य संभावित अपराधियों की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें