फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इस साल जिले में रोपे जाएंगे 91 लाख पौधे

विज्ञापन
मोहम्मदी रेंज की आंवला नर्सरी से पौध उठान करते ग्रामीण। स्रोत : वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में होने वाले वन महोत्सव में इस साल वर्ष 2025 में 9107300 पौधे रोप कर जिले की धरती का शृंगार किया जाएगा। यह लक्ष्य पिछले साल से दो लाख पौधे कम है। जबकि वर्ष 2024 में 93 लाख पौधे रोपे गए थे।
विज्ञापन

अभियान के नोडल अधिकारी एवं दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि खीरी जिले में वन विभाग भी इस साल पिछले साल की अपेक्षा करीब दो लाख पौधे कम लगाएगा। इस साल वन विभाग कुल 2098900 पौधे रोपित करेगा। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के जिम्मे 1092200 और उत्तर खीरी वन प्रभाग के जिम्मे 1006700 पौधे रोपना है। पिछले साल दोनों प्रभागों ने मिलकर करीब 22 लाख पौधे लगाए थे।
वन विभाग के अलावा जिले में कार्यरत सभी विभाग लक्ष्य पूरा करने में सरहयोग करेंगे। वन एवं पर्यावरण विभाग 2098900, ग्राम्य विकास विभाग को 4188000 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है, जो सभी से ज्यादा है। यहां तक कि वन विभाग से भी ज्यादा पौधे ग्राम्य विकास विभाग लगाएगा। तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य 837000 कृषि विभाग को दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल रोपे गए पौधों में आधे सूख गए या हो गए बर्बाद
पिछले साल जिले में करीब 91 लाख पौधे रोपे गए थे। इनमें आधे से ज्यादा पौधे या तो सूख कर या दूसरे कारणों से बर्बाद हो गए। वन विभाग का दावा है कि रोपे गए पौधों में से 80 फीसदी पौधे जीवित हैं, जबकि दूसरे विभागों द्वारा रोपित पौधों में 58 प्रतिशत ही जीवित हैं। बाकी नष्ट हो चुके हैं। हालांकि पौधों को सुरक्षित रखने के व्यापक प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें