फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सोच और सद्विचारों से बदलता है समाज’

Sun, 01 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
युवा उत्कर्ष शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में एक दिवसीय युवा उत्कर्ष शिविर में युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज के सभागार में हुई युवा उत्कर्ष शिविर की कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनरेश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सभागार में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता और राजेश साहनी एवं अरजेंदर सिंह की मौजूदगी में कार्यशाला हुई। वक्ताओं ने वाद्य यंत्रों पर युग संगीत वंदना, युवा जागरण गीत के साथ जवानों उठो और आगे बढ़ो, जवानी जिधर चलती है-जमाना उधर चलता है, भारती पुकारती गीत प्रस्तुत किए। संचालन संयोजक सत्यनारायन वर्मा ने किया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ पूनम वर्मा, सरस्वती त्रिवेदी, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री, रामकुमार गुप्त, सौरभ दीक्षित, संजीव दीक्षित, मुकेश कुमार, जगदीश वर्मा, शैलेष कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें