फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ओयल इलाके में चोरों ने तीन घरों को खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sun, 16 Jun 2024 12:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एक मकान में सीढ़ी लगाकर चढ़े थे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के चौकी क्षेत्र ओयल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओयल देहात में चोरों ने शनिवार देर रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवर समेत नकदी चोरी  कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।  

विज्ञापन


वारिस अली पुत्र फारुख निवासी पहाड़ खां पुरवा ने बताया कि परिवार के सभी लोग छत पर सोए हुए थे। चोर किसी भी तरह घर में घुस आए और कमरे में रखा सामान व जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित जब सोकर उठा तो देखा दरवाजा खुला था, बाहरी दरवाजे का कुंडा टूटा पड़ा था। ये देख पीड़ित दंग रह गए। 

Diksha Death Case: बेहद खुश थी दीक्षा... पिता को साजिश की आशंका, ये रिपोर्ट देखकर कार्रवाई पर करेंगे फैसला
विज्ञापन


उस्मान पुत्र जमालू ने बताया कि उसके घर के सभी लोग भी छत पर सो रहे थे। जब रविवार सुबह नमाज के वक्त उठा तो दरवाजा खुला था। नीचे आकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा था। कमरे में रखे बक्से से जेवर व 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी। 
विज्ञापन


सईद पुत्र अली अहमद निवासी पहाड़ खां पुरवा के घर पर सीढ़ी लगाकर चोर घुसे थे। कीमती सामान लेकर फरार हो गए। एक बक्सा लेकर गांव के पूरब खेर में रखा मिला। पुलिस ने मौका मुआयना की जांच की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें