फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: चोरों ने एक ही गांव के तीन घरों को बनाया निशाना, जेवर समेत चार लाख का सामान चोरी

Wed, 31 Jul 2024 11:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

चोरों ने मंगलवार रात कफारा चौकी क्षेत्र के मूडी गांव के तीन मकानों से जेवर-नकदी समेत काफी सामान चुरा लिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने मंगलवार रात कफारा चौकी के मूडी गांव के तीन घरों को निशाना बनाया। चोर जेवर समेत करीब चार लाख का सामान समेट ले गए। बुधवार सुबह घटना का पता चला तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


ढखेरवा थाने की कफारा पुलिस चौकी क्षेत्र के मूडी गांव में मंगलवार की रात चोर नमामि शंकर उर्फ पिंकू के घर में पीछे की दीवार से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। बक्सों में रखी चार जोड़ी पायल, सोने की झुमकी, सोने के दो मंगलसूत्र और 21 हजार की नकदी चुरा ले गए। 

दूसरी घटना इसी गांव के विमल के घर हुई। विमल के घर में चोर घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ पर चढ़कर घर में दाखिल हुए और 30 हजार की नकदी सहित करीब एक लाख के जेवर व बर्तन आदि चुरा ले गए। 
विज्ञापन


चोरी की तीसरी घटना गांव के सुखराम पाल के घर में हुई। सुखराम पाल के घर में दाखिल हुए चोर बर्तन, सोने के झाला चांदी की दो सौ ग्राम पायल और 20 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। जांच करने पहुंचे कफारा चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें