फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर ले उड़े

Wed, 10 Jun 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के हल्का चार की ग्राम पंचायत भरिगवां के ग्राम नोवाखेड़ा में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 10 हजार रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी विमल मजदूरी के सिलसिले में हरियाणा गए हुए हैं। उनकी माता सावित्री देवी और अन्य परिजन पास के दूसरे घर में थे। मंगलवार रात चोर घर में घुस गए और कमरों में रखा सामान खंगालकर बक्से से 10 हजार रुपये नकद निकाल लिए। चोर कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी समेट ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। घटना की सूचना मैलानी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें